अमर उजाला
Mon, 6 May 2024
टी20 विश्व कप का आगाज अगले महीने होने जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम में एकबार फिर विवाद की बू आ रही है
एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम और संन्यास से वापसी करने वाले इमाद वसीम बहस करते दिखे
दोनों के बीच दोस्ती अच्छी नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इमाद घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पिछले काफी समय से टीम से बाहर थे
इमाद को पिछले साल वनडे विश्व कप के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, अब पीसीबी में बदलाव के बाद वह वापस आए हैं
चयनकर्ताओं के कहने पर इमाद ने वापसी की। वह इस साल पाकिस्तान सुपर लीग जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वह टी20 विश्व कप भी खेलते दिख सकते हैं
This browser does not support the video element.
हालांकि, उससे पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान बाबर और उनकी बहस हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है
पाकिस्तानी फैंस इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और वह भी हैरान हैं कि यह क्या हो रहा है। इमाद को फिर नसीम शाह आकर समझाते हैं और फिर इमाद शांत होते हैं
युगांडा का यह क्रिकेटर होगा विश्व कप का सबसे उम्रदराज क्रिकेटर