अजब संयोग: करीब पांच साल बाद घरेलू जमीन पर भारतीय प्लेइंग-11 में खेले तीन तेज गेंदबाज

अमर उजाला

Thu, 19 September 2024

Image Credit : BCCI

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है

Image Credit : BCCI

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दोनों ही टीमों ने तीन-तीन तेज गेंदबाज खिलाए

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज शामिल रहे। वहीं, टीम में अश्विन-जडेजा के रूप में दो स्पिनर रहे

Image Credit : BCCI

घरेलू मैदान पर खेलते हुए पिछली बार भारतीय टीम में तीन तेज गेंदबाज करीब पांच साल पहले खेले थे

Image Credit : BCCI

नवंबर 2019 में कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में ही तीन तेज गेंदबाज खेले थे। ऐसे में एक अजब संयोग जुड़ गया है

Image Credit : BCCI

तब 2019 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव को खिलाया था। वह एक डे नाइट टेस्ट था। 

Image Credit : BCCI

तेज गेंदबाजों के खिलाफ कोहली का संघर्ष जारी, 2021 से अब तक 24 बार हुए पेसर का शिकार

@BCCI
Read Now