क्रिकेट के दो सबसे गुस्सैल खिलाड़ी गंभीर और श्रीसंत में भिड़ंत

अमर उजाला

Thu, 7 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में लाइव मैच के दौरान भारत के दो पूर्व क्रिकेटर्स और मैदान पर सबसे ज्यादा गुस्से और जोश में रहने वाले गौतम गंभीर और श्रीसंत भिड़ गए

Image Credit : सोशल मीडिया

बुधवार को सूरत में इस लीग के एलिमिनेटर मैच में गुजरात जाएंट्स और इंडिया कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थीं

Image Credit : सोशल मीडिया

जहां गंभीर कैपिटल्स के कप्तान हैं, वहीं श्रीसंत गुजरात के गेंदबाज हैं। इस मैच के दौरान गंभीर और श्रीसंत के बीच जमकर बवाल हुआ

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच के दौरान गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया कैपिटल्स के लिए कर्क एडवर्ड्स और गंभीर ओपनिंग के लिए आए

Image Credit : सोशल मीडिया

अपनी 30 गेंद में 51 रन की पारी में कैपिटल्स के कप्तान गंभीर ने श्रीसंत को कुछ चौके लगाए। वीडियो में ऐसा दिख रहा है कि इसके बाद श्रीसंत ने हताशा में गंभीर की ओर देखा और कुछ शब्द कहे

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

इसके जवाब में गंभीर ने इस तेज गेंदबाज को घूरकर देखा और इशारा किया। यह विवाद यहीं नहीं रुका
Video Credit : सोशल मीडिया

एक फैन ने सोशल मीडिया पर स्टैंड से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो पोस्ट किया जो कि कैपिटल्स के किसी बल्लेबाज के आउट होने के समय का है

Image Credit : सोशल मीडिया

उस ब्रेक के दौरान गंभीर और श्रीसंत के बीच फिर से शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। गंभीर और श्रीसंत एक-दूसरे के बेहद नजदीक आकर बहस कर रहे थे। साथी खिलाड़ियों ने तब बीच बचाव किया

Image Credit : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, मैच के बाद श्रीसंत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो डाल गंभीर पर निशाना साधा है और बड़े खुलासे किए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

श्रीसंत का कहना है कि गंभीर के कथित बुरे व्यवहार से वह इतने नाराज हुए कि उन्हें वीडियो पोस्ट करना पड़ा

Image Credit : IPL

भगवान से दुआ मांग रहे ऋषभ पंत, मुश्किल ट्रेनिंग से हुए परेशान!

सोशल मीडिया
Read Now