अमर उजाला
Fri, 17 February 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार (17 फरवरी) को शुरू हुआ
यह मैच भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट है
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पुजारा सम्मानित किया
टीम इंडिया ने पुजारा के इस दिन को खास बना दिया, भारतीय खिलाड़ियों ने पुजारा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
चेतेश्वर के पिता अरविंद पुजारा और पत्नी पूजा वहां मौजूद थीं
गावस्कर ने 100वें टेस्ट को लेकर उन्हें एक स्पेशल कैप सौंपी
पुजारा 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बन गए
पुजारा ने 100वां टेस्ट खेलकर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया, अजहर ने 99 टेस्ट खेले थे
35 वर्षीय पुजारा ने 2010 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, उनके नाम इस प्रारूप में सात हजार से ज्यादा और 19 शतक हैं
टेस्ट 100 पर वनडे 10 भी नहीं, पुजारा का अनोखा रिकॉर्ड