अमर उजाला
Sat, 14 December 2024
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी गाबा टेस्ट के पांचों दिन ब्रिस्बेन में बारिश के आसार हैं।
अगर गाबा टेस्ट के दौरान बारिश होती है और मैच ड्रॉ हो जाता है, तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में भारत की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी
ऐसा इसलिए क्योंकि यहां से फाइनल पहुंचने के लिए टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेष सभी मुकाबले जीतना जरूरी हो जाएगा
फिलहाल, BGT 1-1 की बराबरी पर चल रही है। पिछला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में 10 विकेट से जीता था, जबकि भारत ने पर्थ टेस्ट को 295 रनों से अपने नाम किया था।
मौसम वेबसाइट accu weather के अनुसार, ब्रिस्बेन में 14 दिसंबर को सबसे ज्यादा 88% बारिश होने की संभावना थी।
मैच के दूसरे दिन 49% और चौथे दिन 42% बारिश के आसार हैं। तीसरे और पांचवें दिन भी 25-25% बारिश की संभावना है।
WTC पॉइंट्स टेबल में भारत तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।
यहां से दक्षिण अफ्रीका के फाइनल में पहुंचने के सबसे ज्यादा चांस हैं। यदि गाबा टेस्ट ड्रॉ होता है, तो टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ पॉइंट्स बांटने पड़ेंगे।
साथ ही पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति के अनुसार, भारत को अपने दम पर WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए अगले तीनों मैच जीतने होंगे।
हारने या ड्रॉ की स्थिति में भारत को ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
शुभमन गिल के लिए ब्रिस्बेन पहुंचीं सारा तेंदुलकर? गाबा में आईं नजर