पाकिस्तान में मैचों के लिए 17000 सुरक्षाकर्मी, स्नाइपर्स और हवाई निगरानी भी

अमर उजाला

Thu, 23 January 2025

Image Credit : Twitter

चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। पाकिस्तान काफी समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इसको लेकर वहां तैयारी जारी है।

Image Credit : Twitter

पाकिस्तान के तीन शहर, कराची, लाहौर और रावलपिंडी चैंपियंस ट्रॉफी मैचों की मेजबानी करेंगे। वहीं, भारत सुरक्षा कारणों से अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा।

Image Credit : Twitter
इतने बड़े टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान में भी खलबली है और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
Image Credit : Twitter

पाकिस्तान में 19 फरवरी से कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैचों के लिए कम से कम 17,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

Image Credit : Twitter

सूत्रों के मुताबिक, पंजाब सरकार ने भाग लेने वाली टीमों के लिए 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने की तैयारी शुरू कर दी है जिसमें लाहौर और रावलपिंडी में टीम होटल के साथ-साथ मैच स्थलों को भी शामिल किया जाएगा।

Image Credit : Twitter

एक अधिकारी ने कहा, 'पंजाब सरकार मैचों और टीमों के लिए लगभग 12,500 अधिकारी और अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात करेगी।

Image Credit : Twitter

उन्होंने कहा कि लाहौर में मैचों के लिए विशेष कमांडो सहित 7,600 पुलिस और सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।ट अधिकारी ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो सेना के सहयोग से टूर्नामेंट के दौरान ‘स्नाइपर्स’ और हवाई निगरानी भी की जाएगी।

Image Credit : Twitter

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बने हार्दिक पांड्या, अर्शदीप शीर्ष पर

BCCI
Read Now