अमर उजाला
Thu, 31 August 2023
पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 के पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रन से करारी शिकस्त दी
इस मैच में कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने अहम किरदार निभाया, दोनों ने शतक जड़े और 214 रन की साझेदारी निभाई
बाबर ने 131 गेंदों में 151 रन की पारी खेली, जबकि इफ्तिखार ने 71 गेंदों में नाबाद 109 रन बनाए
This browser does not support the video element.
मैच के बाद इफ्तिखार का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बाबर को भतीजा बुलाते नजर आ रहे हैं
दरअसल, इफ्तिखार को फैंस और टीममेट्स प्यार से 'चाचा' के नाम से बुलाते हैं, मैच के बाद एक पत्रकार ने इसी को लेकर इफ्तिखार से एक सवाल पूछा
पत्रकार ने पूछा कि चाचा-भतीजा (बाबर) ने एक दूसरे का कैसे साथ दिया? इस पर इफ्तिखार कहते हैं- भतीजा ने भी चाचा को और चाचा ने भी भतीजे को आत्मविश्वास दिया
इफ्तिखार कहते हैं- बाबर एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं। जिस तरह से वह स्ट्राइक रोटेट करते हैं और प्रेशर हटा देते हैं
इफ्तिखार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। नेपाल पर जीत से पाकिस्तान ने एशिया कप का शानदार आगाज किया। अब उसका मुकाबला दो सितंबर को भारत से होगा
चंद्रयान-3 ने अब तक क्या-क्या खोजा? इस खोज से दुनिया हैरान