अमर उजाला
Sat, 28 September 2024
मुंबई के युवा बल्लेबाज और स्टार क्रिकेटर सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
उनके गर्दन में गंभीर चोट लगी है और वह अब एक अक्तूबर से शुरू होने वाले ईरानी कप मैच में नहीं खेल पाएंगे।
मुशीर अपने पिता नौशाद खान के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, जब उनकी कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर चार से पांच बार पलटी खा गई।
उन्हें अब तीन महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। यह चोट मुशीर के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में खूब रन बना रहे हैं
लखनऊ के मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भोला सिंह ने एक बयान में कहा कि मुशीर खतरे से बाहर हैं।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने कहा, 'एक बार मुशीर को यात्रा के लिए फिट हो जाएं, तो उन्हें आगे के उपचार के लिए मुंबई ले जाया जाएगा।'
मुशीर भारतीय घरेलू सर्किट में उभरती प्रतिभाओं में से एक हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 51.14 की शानदार औसत के साथ 15 पारियों में 716 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
लॉर्ड्स में लिविंगस्टोन ने खेली तूफानी पारी, बन गया महारिकॉर्ड