अमर उजाला
Fri, 15 December 2023
पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच की पहली पारी में डेविड वॉर्नर ने 164 रन बनाए
यह वॉर्नर का टेस्ट में 26वां शतक रहा और उन्होंने 16 पारी बाद टेस्ट में शतक जड़ा। साथ ही कुछ आलोचकों को करारा जवाब दिया
दरअसल, यह वॉर्नर का आखिरी टेस्ट सीरीज है। इसके बाद वह इस प्रारूप को अलविदा कह देंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें फेयरवेल देने का फैसला किया
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने वॉर्नर पर हमला बोला था और कहा था कि उनका चयन गलत है
जॉनसन ने कहा था कि वॉर्नर आउट ऑफ फॉर्म हैं और सैंडपेपर स्कैंडल में फंस चुके हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान के साथ विदाई क्यों दी जा रही है
इस पर खूब बवाल हुआ था। हालांकि, गुरुवार को शतक लगाने के बाद वॉर्नर ने आक्रामक जश्न मनाया था और ऐसा लग रहा था कि वह जॉनसन को जवाब दे रहे हैं
अब वॉर्नर की पत्नी कैंडिस ने भी इंस्टाग्राम पर वॉर्नर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने किसी को चुप करने का इमोजी लगाया है
इसे जॉनसन पर हमला कहा जा रहा है। हालांकि, कैंडिस ने किसी का नाम नहीं लिया। वॉर्नर ने कहा था कि आलोचकों को बल्ले से जवाब देने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले ओपनर