अमर उजाला
Sun, 23 June 2024
भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट जगत की मशहूर एंकर मयंती लैंगर से 2012 में शादी की थी। मयंती आईपीएल के भी कई संस्करण में एंकर रह चुकी हैं
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वॉटसन का दिल फॉक्स स्पोर्ट्स चैनल की लोकप्रिय एंकर ली फर्लांग पर आ गया
फर्लांग फॉक्स स्पोर्ट्स की सबसे बेहतरीन एंकर बन गईं। वॉटसन से उनकी मुलाकात 2006 में हुई थी। वॉटसन ने लंबे समय तक फर्लांग से डेटिंग करने के बाद 2010 में शादी की। इन दोनों के अब दो बच्चे हैं
मार्टिन गुप्टिल की गिनती दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में होती है। गुप्टिल की पत्नी लौरा मैकगोल्ड्रिक रेडियो होस्ट, न्यूज प्रेजेंटर और अभिनेत्री भी हैं। दोनों की शादी सितंबर, 2014 में हुई थी
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने भी टीवी एंकर से ही शादी की है। मोर्कल से उनकी मुलाकात 2012 में दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुई थी
इसके बाद दोनों 2013 में आईपीएल के दौरान भी साथ देखे गए थे। मोर्कल ने 2014 में दुबई में रोज केली को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 2015 में शादी की थी
शॉन मार्श भी एंकर से शादी करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। मार्श ने तब चैनल 7 की एंकर रहीं रेबेका को 2013 में प्रपोज किया था और अप्रैल, 2015 में शादी की
बेन कटिंग ने भी टीवी एंकर एरिन हॉलैंड से शादी की थी। 24 साल की उम्र में एरिन हॉलैंड मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया भी रह चुकी हैं
जसप्रीत बुमराह ने 2021 में स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी की। दोनों की लव स्टोरी 2020 से शुरू हुई। संजना ने आईपीएल, वर्ल्ड कप और बैडमिंटन प्रीमियर लीग (पीबीएल) समेत कई स्पोर्ट्स शो को होस्ट किया है
अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को इतनी मिलती है सैलेरी, जानकर उड़ जाएंगे होश