टी20 से संन्यास के सवाल पर बुमराह ने आलोचकों की बोलती की बंद

अमर उजाला

Fri, 5 July 2024

Image Credit : ICC/T20 World Cup

जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह टूर्नामेंट में इतने प्रभावशाली थे कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला

Image Credit : ICC/T20 World Cup
बुमराह शीर्ष विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर रहने के बावजूद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीता
Image Credit : ICC/T20 World Cup

बुमराह ने आठ मैचों में 4.17 की शानदार इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए। मैच के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने अपने टी20 करियर को अलविदा कह दिया

Image Credit : twitter

गुरुवार को विक्ट्री परेड के बाद सम्मान समारोह में जब बुमराह से टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुद ही स्पष्ट कर दिया कि इस तरह के विचार उनसे बहुत दूर हैं

Image Credit : BCCI

उन्होंने कहा, 'अभी लंबा रास्ता तय करना है। मैंने अभी शुरुआत की है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया

Image Credit : BCCI

गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ वापसी पर भारतीय टीम का प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। 

Image Credit : ICC

नई दिल्ली हो या मुंबई, प्रशंसक जश्न में खिलाड़ियों के साथ शामिल होने के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हुए

Image Credit : ICC

ट्रॉफी के साथ कुछ ऐसा करते दिखे रोहित शर्मा, देखकर रह जाएंगे हैरान

twitter
Read Now