अमर उजाला
Fri, 5 July 2024
जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह टूर्नामेंट में इतने प्रभावशाली थे कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला
बुमराह ने आठ मैचों में 4.17 की शानदार इकॉनमी से 15 विकेट चटकाए। मैच के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने अपने टी20 करियर को अलविदा कह दिया
गुरुवार को विक्ट्री परेड के बाद सम्मान समारोह में जब बुमराह से टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने खुद ही स्पष्ट कर दिया कि इस तरह के विचार उनसे बहुत दूर हैं
उन्होंने कहा, 'अभी लंबा रास्ता तय करना है। मैंने अभी शुरुआत की है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया
गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ वापसी पर भारतीय टीम का प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया।
नई दिल्ली हो या मुंबई, प्रशंसक जश्न में खिलाड़ियों के साथ शामिल होने के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हुए
ट्रॉफी के साथ कुछ ऐसा करते दिखे रोहित शर्मा, देखकर रह जाएंगे हैरान