'बुमराह भगवान के दिए हुए उपहार हैं...', आकाश दीप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

अमर उजाला

Sun, 26 January 2025

Image Credit : BCCI

साल 2023 में चोट से वापसी के बाद से जसप्रीत बुमराह ने दुनियाभर के बल्लेबाजों में अपना खौफ बना रखा है

Image Credit : BCCI

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचना हो या टी20 विश्व कप 2024 में खिताबी जीत, बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का दिल जीता

Image Credit : Twitter

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उनकी गेंदबाजी से कई पूर्व क्रिकेटर प्रभावित हुए थे। क्लार्क से लेकर पोंटिंग, ब्रेट ली और मैक्ग्रा तक ने बुमराह को सर्वश्रेष्ठ बताया था

Image Credit : Coldplay Instagram/PTI/BCCI

अब भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज आकाश दीप ने न्यूज 18 क्रिकेट नेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में बुमराह को भगवान का दिया हुआ उपहार बताया है

Image Credit : BCCI

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आप कुछ और चीजों की कोशिश करके बुमराह की तरह गेंदबाजी कर सकते हैं।'

Image Credit : BCCI

आकाश दीप को लगता है कि आप जसप्रीत बुमराह से सब कुछ नहीं सीख सकते क्योंकि वह जो करते हैं वह हर किसी के लिए करना संभव नहीं है।

Image Credit : BCCI

आकाश ने कहा- वो भगवान का दिया हुआ अलग इंसान है। एक परफेक्ट गेंदबाज हैं। वह हर तरीके से एक पूर्ण गेंदबाज हैं

Image Credit : Twitter

सचिन-इरफान समेत खेल जगत के इन सितारों ने दी गणतंत्र दिवस पर बधाई, देखें

PTI/Sachin Tendulkar Instagram
Read Now