अमर उजाला
Mon, 8 April 2024
दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने कहा है कि विराट कोहली की उपयोगिता स्ट्राइक रेट से नहीं देखनी चाहिए
लारा ने कहा कि इस मास्टर बल्लेबाज को टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम का सदस्य होना ही चाहिए
हाल ही में राजस्थान के खिलाफ विराट ने 67 गेंदों पर धीमा शतक जड़ा था, जोकि आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे धीमा शतक है।
उसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली को निशाना बनाया जा रहा है। लारा ने कहा कि स्ट्राइकरेट की अहमियत बल्लेबाजी क्रम पर निर्भर करती है
लारा ने कहा- एक सलामी बल्लेबाज के लिए 130-140 की स्ट्राइक रेट खराब नहीं है। यदि आप मध्यक्रम में उतरते हैं तो 150-160 की स्ट्राइक रेट की जरूरत पड़ती है
उन्होंने कहा- इस आईपीएल में आपने देखा होगी कि बाद में उतरने वाले कई बल्लेबाज 200 की स्ट्राइक रेट से भी रन करने में सफल रहते हैं।
सोहेल तनवीर से लेकर यश ठाकुर तक, आईपीएल में पहला फाइव-फर लेने वाले गेंदबाज