अमर उजाला
Tue, 11 July 2023
इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारत में वनडे विश्व कप खेला जाना है
उससे पहले हम आपको इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 2003 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ हन्नन सरकार, मोहम्मद अशरफुल और एहसानुल हक को लगातार तीन गेंद पर आउट कर सनसनी मचा दी थी।
2003 विश्व कप में ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी हैट्रिक लिया। उन्होंने केन्या के खिला केनेडी ओटिएनो, बृजल पटेल और डेविड ओबूया को लगातार तीन गेंद पर आउट किया था।
2015 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज, नुवान कुलशेखरा और थारिंडु कौशल को अपना शिकार बनाया था।
भारत के मोहम्मद शमी ने साल 2019 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक विकेट लिए। उन्होंने लगातार तीन गेंद पर मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब उर रहमान को आउट किया था।
हिम्मत है तो तस्वीर में है छिपे कछुए को खोजें