साल 2023 से T20I में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, यह भारतीय शीर्ष पर

अमर उजाला

Sat, 25 January 2025

Image Credit : BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत ने पहला टी20 सात विकेट से अपने नाम किया था

Image Credit : BCCI

पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड की टीम को 132 रन पर समेट दिया था। 

Image Credit : BCCI

अर्शदीप ने तीन ओवर के अंदर फिल सॉल्ट (0) और बेन डकेट (4) को पवेलियन भेज दिया था। पावरप्ले यानी शुरुआती छह ओवर में उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की

Image Credit : BCCI

साल 2023 से लेकर अब तक अर्शदीप ने पावरप्ले में 28 विकेट चटकाए हैं और इस मामले में वह शीर्ष पर हैं

Image Credit : Twitter/BCCI/PTI

इस दौरान किसी और गेंदबाज ने पावरप्ले में उनसे ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं। अर्शदीप ने 28 में से 17 विकेट दाएं हाथ और 11 बाएं हाथ के बल्लेबाजों का विकेट लिए

Image Credit : Twitter/BCCI/PTI

सिर्फ नई गेंद नहीं अर्शदीप डेथ ओवर्स में भी कमाल की गेंदबाजी करते हैं। यही वजह है कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में भी शामिल किया गया है

Image Credit : Twitter/BCCI/PTI

साल 2023 से टी20 अंतरराष्ट्रीय में
पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे ज्यादा विकेट

  • अर्शदीप सिंह (भारत): 28 विकेट
  • तस्कीन अहमद (बांग्लादेश): 23 विकेट
  • फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान): 21 विकेट
  • नवीन उल हक (अफगानिस्तान): 21 विकेट
  • शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान): 21 विकेट
  • अकील हुसैन (वेस्टइंडीज): 20 विकेट

Image Credit : BCCI/ICC

तस्वीर में X की भीड़ में छिपा है K, जीनियस हैं तो खोजकर दिखाएं

अमर उजाला
Read Now