अमर उजाला
Wed, 25 October 2023
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में शानदार गेंदबाजी से तहलका मचा दिया
उत्तर प्रदेश के लिए भुवनेश्वर कुमार ने कर्नाटक के खिलाफ डेथ ओवरों में सिर्फ नौ गेंदों में पांच विकेट झटक लिए
उत्तर प्रदेश ने 20 ओवर में चार विकेट पर 196 रन बनाए, अभिषेक गोस्वामी ने 77 और नीतीश राणा ने 40 रन बनाए
उत्तर प्रदेश के लिए रिंकू सिंह ने 16 गेंद पर नाबाद 31 और ध्रुव जुरेल ने 11 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए
जवाब में कर्नाटक की टीम 18.3 ओवर में 156 रन पर सिमट गई, कप्तान मयंक अग्रवाल ने 35 गेंद पर 59 रन की पारी खेली
भुवनेश्वर ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर अभिनव मनोहर, तीसरी गेंद पर मनोज भानडगे और चौथी गेंद पर शुभांग हेगड़े को आउट किया
भुवनेश्वर ने इसके बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर विजयकुमार और तीसरी गेंद पर विद्वत कावेरप्पा को बोल्ड किया
भुवनेश्वर ने 3.3 ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट लिए और उत्तर प्रदेश को 40 रन से जीत दिला दी
लाल नहीं नीला होता है इस जीव का खून