अमर उजाला
Fri, 28 July 2023
भारत के स्टार स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम बायो में बड़ा बदलाव किया है
पहले उन्होंने बायो में इंडियन क्रिकेटर लिखा था, जिसे हटाकर अब उन्होंने सिर्फ इंडियन कर दिया है
ऐसे में सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भुवनेश्वर कुमार का टीम इंडिया में सफर खत्म हो गया है
इससे लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि भुवी अब जल्द ही संन्यास का एलान कर सकते हैं। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा
ट्विटर पर भुवी के बायो में इंडियन क्रिकेटर लिखा हुआ है, लेकिन इंस्टाग्राम पर एक छोटी से बायो अपडेट ने उनके संन्यास लेने की योजना के बारे में अफवाह उड़ा दी है
33 साल के भुवनेश्वर ने भारत के लिए 2012 में डेब्यू किया था, इसके बाद से वह टीम इंडिया के लिए 87 टी20, 121 वनडे और 21 टेस्ट खेल चुके हैं
टी20 में उनके नाम 90 विकेट, वनडे में 141 विकेट और टेस्ट में 63 विकेट हैं, तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने सात बार पारी में पांच विकेट लिए
टेस्ट में भुवी की बेस्ट बॉलिंग 82 रन देकर 6 विकेट, वनडे में 42 रन देकर पांच विकेट और टी20 में चार रन देकर पांच विकेट है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भुवी फिलहाल बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं, उन्हें अगले महीने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना जा सकता है
इसी टी20 सीरीज के बाद भुवनेश्वर रिटायरमेंट का एलान कर सकते हैं, भारत के आयरलैंड दौरे की शुरुआत 18 अगस्त से होने जा रही है
शराब पीने में इतने अरब खर्च करते हैं किम जोन उंग