अमर उजाला
Sun, 26 February 2023
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, सभी टीमें इसकी तैयारी में जुट गई हैं
भारतीय टीम तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने उतरेगी, इससे पहले हम आपको वनडे वर्ल्ड कप में अब तक भारतीय गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं
शमी ने 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 69 रन देकर पांच विकेट झटके थे। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा इस टूर्नामेंट में पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है
रॉबिन सिंह ने 1999 विश्व कप में टॉन्टन में श्रीलंका के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट झटके थे। वह वनडे विश्व कप में भारतीय गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की लिस्ट में युवराज के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं
आशीष नेहरा ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में कहर बरपाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 23 रन देकर छह विकेट झटके थे। यह वनडे विश्व कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है
तस्वीर में सबसे अलग आइसक्रीम स्कूप को खोजें