वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अमर उजाला

Sun, 26 February 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, सभी टीमें इसकी तैयारी में जुट गई हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय टीम तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने उतरेगी, इससे पहले हम आपको वनडे वर्ल्ड कप में अब तक भारतीय गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

5. मोहम्मद शमी (30 जून, 2019)

शमी ने 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में 69 रन देकर पांच विकेट झटके थे। यह किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा इस टूर्नामेंट में पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है

Image Credit : सोशल मीडिया

4. कपिल देव (13 जून, 1983)

भारत के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर्स में शुमार कपिल देव ने 1983 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 43 रन देकर पांच विकेट झटके थे। यह चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है
Image Credit : सोशल मीडिया

3. युवराज सिंह (6 मार्च, 2011)

भारत के महान ऑलराउंडर्स में शुमार युवराज सिंह ने 2011 में बेंगलुरु में आयरलैंड के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट झटके थे। 
Image Credit : सोशल मीडिया

3. रॉबिन सिंह (26 मई, 1999)

रॉबिन सिंह ने 1999 विश्व कप में टॉन्टन में श्रीलंका के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट झटके थे। वह वनडे विश्व कप में भारतीय गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की लिस्ट में युवराज के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

2. वेंकटेश प्रसाद (8 जून, 1999)

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने 1999 विश्व कप में मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन देकर पांच विकेट झटके थे। वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

1. आशीष नेहरा (26 फरवरी, 2003)

आशीष नेहरा ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप में कहर बरपाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 23 रन देकर छह विकेट झटके थे। यह वनडे विश्व कप में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है

Image Credit : सोशल मीडिया

तस्वीर में सबसे अलग आइसक्रीम स्कूप को खोजें

Social Media
Read Now