अंशुल कंबोज से पहले ये 5 भारतीय ले चुके पारी में 10 विकेट, देखें पूरी लिस्ट

अमर उजाला

Fri, 15 November 2024

Image Credit : Twitter

रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने केरल के खिलाफ मुकाबले में पहली के सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया

Image Credit : Twitter
उन्होंने 30.1 ओवर की गेंदबाजी की। इसमें 49 रन देकर सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया। करीब 24 साल बाद भारत के किसी गेंदबाज ने फर्स्ट क्लास मैच की पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं
Image Credit : Twitter

23 साल के कंबोज आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले भारत के छठे गेंदबाज हैं। हम आपको अभी तक ऐसा करने वाले 5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं

Image Credit : Twitter

सुभाष गुप्ते- 78/10

सुभाष गुप्ते फर्स्ट क्लास क्रिकेट की पारी में 10 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज थे। उन्होंने दिसंबर 1954 में मुंबई के लिए पाकिस्तान सर्विसेज और बहावलपुर क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ 78 रन देकर 10 विकेट लिए।

Image Credit : Twitter

प्रेमंग्सू चटर्जी- 20/10

प्रेमंग्सू चटर्जी बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 1956/57 में यह कारनामा किया था। असम के खिलाफ जोरहाट में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 19 ओवर में 20 रन देकर 10 विकेट लिए थे।

Image Credit : Twitter

प्रदीप सुंदरम- 78/10

तेज गेंदबाज प्रदीप सुंदरम राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में ही विदर्भ के खिलाफ पारी के सभी 10 विकेट लिए थे। 1985/86 सीजन के जोधपुर में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 78 रन देकर 10 बल्लेबाजों को आउट किया था। प्रदीप भी भारत के लिए नहीं खेल पाए।
Image Credit : Twitter

अनिल कुंबले- 74/10

अनिल कुंबले टेस्ट मैच की पारी में 10 विकेट लेने वाले भारत के एकमात्र गेंदबाज हैं। दुनिया में उनके अलावा दो ही गेंदबाज यह कारनामा कर पाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 1999 में खेले गए टेस्ट में कुंबले ने 74 रन देकर सभी 10 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Image Credit : Twitter

देबाशीष मोहंती- 46/10

देबाशीष मोहंती भारत के लिए 2 टेस्ट के साथ ही 45 वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2000/01 पारी के सभी 10 विकेट लिए थे। ओडिसा के मोहंती ईस्ट जोन टीम का हिस्सा थे। राहुल द्रविड़ की कप्तानी वाली साउथ जोन के सभी 10 विकेट लिए थे।

Image Credit : Twitter

ये हैं दुनिया की चार रहस्यमयी जगहें, एक तो भारत में ही है

Adobe Stock
Read Now