अमर उजाला
Sun, 24 September 2023
बीसीसीआई का ऑफिशियल पार्टनर अगले 3 सालों के लिए एसबीआई लाइफ होगा
एक मैच के लिए एसबीआई लाइफ बीसीसीआई को 85 लाख रूपए देगा। बीसीसीआई का टाइटल पार्टनर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक है
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बीसीसीआई को प्रति मैच 4.2 करोड़ रूपए भुगतान करता है
एसबीआई लाइफ भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी में से एक है। एसबीआई लाइफ के साथ तीन साल के इस करार में 56 मैच कवर होंगे। इस हिसाब से बीसीसीआई को 47.60 करोड़ रुपये मिलेंगे
बीसीसीआई और एसबीआई डील की शुरूआत भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे मैच से हो चुकी है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहली में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की
Video: इंदौर पहुंची भारतीय टीम, 'मेन इन ब्लैक' बने खिलाड़ी