अमर उजाला
Wed, 28 February 2024
बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है
सीजन 2023-24 के लिए जारी की गई इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम नहीं है
उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को ग्रेड-सी में जगह मिली है
ए प्लस ग्रेड में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा हैं
ग्रेड ए में रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या हैं
ग्रेड बी में सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल हैं
ग्रेड सी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार हैं
बीसीसीआई ने इस साल 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया है, यह एक अक्तूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है
ग्रेड ए प्लस में शामिल खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं
ए ग्रेड में पांच और बी ग्रेड में तीन करोड़ रुपये मिलते हैं, सी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं
पत्थरों के बीच छिपा है जानवर, क्या आप 8 सेकेंड में ढूंढ लेंगे?