अमर उजाला
Sun, 10 November 2024
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन दूसरे टी20 मैच में प्रभावित नहीं कर सके और खाता खोले बिना आउट हुए
सैमसन ने इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह ऋतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं
सैमसन किसी टी20 सीरीज में शतक लगाने के साथ ही शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अलावा गायकवाड़, रोहित और अभिषेक भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में ऐसा कर चुके हैं
ऋतुराज ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था, जबकि रोहित और अभिषेक इस साल क्रमशः अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शतक लगाने के अलावा शून्य पर आउट हुए थे
सैमसन इसके साथ ही भारत के पहले बल्लेबाज हैं जो टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में चार बार शून्य पर आउट हुए हैं। वह किसी टीम के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ही कैलेंडर वर्ष में दो शतक लगाए हैं और चार बार खाता खोले बिना पवेलियन भी लौटे हैं
सैमसन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती मैच में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लगातार दो शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने थे, लेकिन दूसरे मैच में वह प्रभावित नहीं कर सके
WBBL में नन्हे फैन के साथ खेलती दिखीं एलिस पेरी, सामने आया क्यूट वीडियो