अमर उजाला
Mon, 1 April 2024
आईपीएल में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो बनते और टूटते रहते हैं। इस लीग में कुछ ऐसे कीर्तिमान रचे गए, जिसका किसी ने कभी अंदाजा ही नहीं लगाया था
ऐसा ही एक रिकॉर्ड है उन बल्लेबाजों का जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाया, लेकिन वह कभी इस लीग में शतक नहीं लगा सके
आइए हम वैसे बल्लेबाजों की लिस्ट देखते हैं जिन्होंने खूब अर्धशतक लगाए, लेकिन उनके नाम एक भी शतक नहीं है
लिस्ट में पहले नंबर पर गौतम गंभीर हैं। उन्होंने आईपीएल में 36 अर्धशतक लगाए, लेकिन कभी शतक नहीं लगा पाए। बिना शतक लगाए उनके नाम चौथा सबसे ज्यादा 4217 रन हैं
लिस्ट में दूसरे नंबर पर फाफ डुप्लेसिस हैं। उन्होंने इस लीग में 33 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन कभी शतक नहीं लगा सके। उनके नाम बिना शतक लगाए 4179 रन हैं, जो कि पांचवां सबसे ज्यादा है
तीसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं। उन्होंने इस लीग में 20 अर्धशतक लगाए, लेकिन उनके नाम कोई शतक नहीं है। बिना शतक लगाए उनके नाम तीसरा सबसे ज्यादा 4602 रन हैं
IPL 2024: उम्र को लेकर तंज कसने पर मोहित ने शास्त्री को दिया मुंहतोड़ जवाब