अमर उजाला
Sun, 24 September 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे खेला गया
इस मैच में शुभमन गिल ने 97 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से 104 रन की पारी खेली। यह वनडे में उनका छठा शतक रहा
शुभमन फिलहाल 24 साल के हैं और उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह 25 साल की उम्र के होने से पहले, वनडे में एक कैलेंडर ईयर में पांच या इससे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए
उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (1996), ग्रीम स्मिथ (2005), उपुल थरंगा (2006) और विराट कोहली (2012) ने ऐसा किया है। इन सभी में थरंगा सबसे युवा हैं
वहीं, शुभमन एक कैलेंडर ईयर में पांच या इससे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले विराट, रोहित, सचिन, द्रविड़, गांगुली और धवन ऐसा कर चुके हैं
विराट (2012, 2017, 2018, 2019) ने सबसे ज्यादा चार बार ऐसा किया, जबकि रोहित (2017, 2018, 2019) ने तीन बार ऐसा किया है। सचिन (1996, 1998) ने दो बार ऐसा किया था
द्रविड़ (1999), गांगुली (2000), धवन (2013) और शुभमन (2023) ने एक-एक बार एक कैलेंडर ईयर में वनडे में पांच या इससे ज्यादा शतक लगाए हैं
शुभमन गिल ने सचिन तेंदुलकर का 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा