बासित अली ने किया बड़ा दावा, बताया आगामी सीरीज में विराट लगा सकते हैं दोहरा शतक

अमर उजाला

Tue, 10 September 2024

Image Credit : twitter

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा किया है

Image Credit : twitter

उनका मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज में किंग कोहली दोहरा शतक ठोक सकते हैं

Image Credit : twitter

दरअसल, भारतीय टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भिड़ेगी

Image Credit : @BCCI

इन्हीं दो सीरीज से पहले बासित अली ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि विराट शतक नहीं, बल्कि बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगा सकते हैं

Image Credit : twitter

अली को विश्वास है कि किंग कोहली टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी करेंगे और दमदार पारी खेलेंगे

Image Credit : BCCI

बासित ने कहा- बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सीरीज में विराट से बड़ी शतकीय पारियां देखेंगे

Image Credit : twitter

उन्होंने आगे कहा- कोहली सिर्फ 110 या 115 नहीं, आप उनसे 200 रन की पारी भी देख सकते हैं

Image Credit : twitter

पूरे परिवार के साथ धनश्री वर्मा ने किया गणपति का स्वागत, नहीं नजर आए चहल, देखें

dhanashree9
Read Now