नीदरलैंड के गेंदबाज की शर्मनाक उपलब्धि, 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

अमर उजाला

Wed, 25 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

विश्व कप के 24वें मुकाबले में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हरा दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए, जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर सिमट गई

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 और डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 रन बनाए

Image Credit : सोशल मीडिया

नीदरलैंड के लिए तेज गेंदबाज बास डी लीडे ने 10 ओवर में 115 रन देकर दो विकेट लिए

Image Credit : सोशल मीडिया

बास डी लीडे के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, वह एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए

Image Credit : सोशल मीडिया

बास डी लीडे ने एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मिक लेविस का रिकॉर्ड तोड़ दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

मिक लेविस ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 10 ओवर में 113 रन दिए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा तीसरे क्रम पर हैं, उन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 10 ओवर में 113 रन दिए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के वहाब रियाज ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 10 ओवर में 110 रन लुटाए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान के राशिद खान ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में नौ ओवर में 110 रन दिए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज, चौथे नंबर पर पहुंचे मैक्सवेल

सोशल मीडिया
Read Now