बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हुआ अनोखा कारनामा, एक गेंद पर बने 15 रन
अमर उजाला
Tue, 31 December 2024
Image Credit : x
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मंगलवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने सभी को हैरान कर दिया।
Image Credit : x
इस लीग का तीसरा मुकाबला खुलना टाइगर्स और चटगांव किंग्स के बीच खेला गया।
Image Credit : x
इस मुकाबले में कैरेबियाई गेंदबाज ओशेन थॉमस खुलना टाइगर्स की तरफ से गेंदबाजी कर रहे थे।
Image Credit : x
ओशेन की उनके पहले ही ओवर में जमकर पिटाई हुई। स्ट्राइक पर नईम इस्लाम थे।
Image Credit : x
ओशेन ने पहली गेंद नो बॉल फेंकी, जिस पर कोई रन नहीं बना। उन्होंने दूसरी गेंद भी नो फेंकी, जिस पर छक्का लगा। नईम को फ्री हिट भी मिली, ओशेन ने अगली दो गेंदें वाइड फेंकी।
Image Credit : x
इसके बाद नईम ने चौका जड़ दिया, जिसे अंपायर ने नो करार दिया। ओशेन अपनी दो गेंद भी पूरी नहीं कर पाए थे कि चटगांव किंग्स का स्कोर 15 हो गया।
Image Credit : x
ओशेन ने इस पूरे ओवर में कुल 18 रन लुटा डाले।
Image Credit : x
खुलना टाइगर्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में चटगांव किंग्स 18.5 ओवर में 166 के स्कोर पर ही ढेर हो गई।
Image Credit : x
81 को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप ढूंढ सकते हैं?