अमर उजाला
Sat, 23 September 2023
वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व कप पांच अक्तूबर से शुरू होने वाला है
पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में दावेदार के तौर पर उतरेगी, वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है
छह अक्तूबर को पाकिस्तान अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा
इस बार सबकी नजर उसके कप्तान बाबर आजम पर है, वह कई दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर देने उतरेंगे
भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि बाबर विश्व कप में धमाल मचाएंगे
गंभीर ने कहा, ''मौजूदा समय में क्रिकेट के सात अजूबों में विराट, विलियम्सन, बाबर, रूट, रोहित, स्मिथ और वॉर्नर हैं''
गंभीर ने कहा, ''ये सभी खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं''
गंभीर ने कहा, ''अगर किसी एक खिलाड़ी के बारे में बात की जाए तो इस विश्व कप में बाबर आजम पर सबकी नजर होगी''
गंभीर ने बाबर की तारीफ में कहा- उनके पास हर तरह के शॉट हैं और वह विश्व कप में आग लगा सकते हैं
गंभीर ने कहा- मैंने बाबर जैसे बल्लेबाज बहुत कम देखें हैं जिनके पास हर तरह के शॉट हैं
धोनी की पत्नी को मिला नया 'दोस्त', गले लगाकर शेयर किया Video