अमर उजाला
Wed, 16 October 2024
बाबर आजम की जगह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल किए कामरान गुलाम ने अपना जलवा बिखेरा और शतक जड़ा।
कामरान की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में पांच विकेट पर 259 रन बना लिए हैं।
इस पारी के साथ ही कामरान ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 29 वर्षीय कामरान पाकिस्तान के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आबिद ने ऐसा किया था
वह टेस्ट डेब्यू पर पाकिस्तान के लिए शतक जड़ने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। इससे पहले यासिर हमीद, फवाद आलाम, उमर अकमल, आबिद अली, यूनिस खान और तौफीक उमर ने ऐसा किया है
एग्जिट पोल... ईवीएम में गड़बड़ी... जैसे तीखे सवाल, CEC राजीव कुमार के बेबाक जवाब