10 रन बचाने हों तो बुमराह-नसीम में किसे चुनेंगे? बाबर आजम ने जवाब से चौंकाया

अमर उजाला

Mon, 8 April 2024

Image Credit : BCCI/ICC/PCB

क्रिकेट इतिहास के महानतम गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह वैश्विक स्तर पर टीम इंडिया के लिए बेहद निर्णायक रहे हैं। फिलहाल वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की तेज बैटरी का नेतृत्व कर रहे हैं

Image Credit : BCCI/ICC/PCB

पिछले साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान बुमराह ने 11 मैचों में 20 विकेट लिए थे और भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। वह टूर्नामेंट के चौथे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे

Image Credit : BCCI/ICC/PCB

अगर आखिरी ओवर में किसी कप्तान को रन बचाने हों तो बुमराह उनके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा और कोई भी कप्तान उन्हें बेझिझक आखिरी ओवर सौंपना चाहेगा

Image Credit : BCCI/ICC/PCB

हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने खुलासा किया कि वह इस रोल के लिए किसी और तेज गेंदबाज को तरजीह देंगे

Image Credit : सोशल मीडिया

एक पॉडकास्ट पर बाबर से पूछा गया- टी20 मैच में लक्ष्य का बचाव करते हुए आखिरी ओवर हो और उसमें आपको 10 रन बचाने हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

होस्ट ने पूछा- आपके पास दो विकल्प हैं, आप आखिरी ओवर किसे देंगे, नसीम शाह या जसप्रीत बुमराह? इस पर बाबर ने जवाब दिया- नसीम शाह।

Image Credit : BCCI/ICC/PCB

नसीम की तारीफ करते हुए बाबर ने कहा, 'मुझे नसीम के लिए बहुत खुशी हुई। जिस तरह से उन्होंने चोट के बाद क्रिकेट में वापसी की, वह असाधारण है। हम अक्सर पाकिस्तान में इस तरह की प्रतिभा नहीं देखते हैं

Image Credit : BCCI/ICC/PCB

बाबर को हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम का फिर से कप्तान चुना गया है। शाहीन शाह अफरीदी से टी20 से कप्तानी वापस ले ली गई

Image Credit : BCCI/ICC/PCB

इस साल के टी20 विश्व कप में बाबर ही पाकिस्तान का नेतृत्व करेंगे। नसीम कप्तान के रूप में अपने पहले कार्यकाल में बाबर की योजनाओं में एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

अब तक 17 टेस्ट में नसीम ने 51 विकेट लिए, 14 वनडे में 32 और 19 टी20 में 15 विकेट ले चुके हैं। वहीं, बुमराह ने 36 टेस्ट में 159 विकेट, 89 वनडे में 149 विकेट और 62 टी20 में 74 विकेट ले चुके हैं

Image Credit : BCCI/ICC

क्या आप तस्वीर में खोज सकते हैं एक स्ट्रॉबेरी?

istock
Read Now