अमर उजाला
Wed, 11 September 2024
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम पिछले कुछ वक्त से अपनी फॉर्म को लेकर चर्चाओं में हैं
पिछली कुछ पारियों को देखकर माना जा रहा है कि उनका बल्ला उनसे रूठा हुआ है
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वह सिर्फ 74 रन बना सके
इसके अलावा एक मौके पर वह शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे
अब वह घरेलू टूर्नामेंट चैंपियंस वनडे कप 2024 में खेलते दिखेंगे। वह स्टैलियंस के लिए खेलेंगे
इस टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे बाबर का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा
इसमें वह बोल्ड होते दिख रहे हैं। अभ्यास मैच में उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए
हालांकि, लोकल स्पिनर मोहम्मद असगर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया
This browser does not support the video element.
बाबर बैठकर पीछे की तरफ शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, लेकिन गेंद सीधे मिडल स्टंप पर जाकर लगती है और वह बोल्ड हो जाते हैं
बाबर का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं
भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन शीर्ष पर