सस्ते में आउट होने के बावजूद विशेष सूची में शामिल हुए बाबर आजम
अमर उजाला
Thu, 26 December 2024
Image Credit : Twitter
पाकिस्तान की टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है।
Image Credit : Twitter
सेंचुरियन में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
Image Credit : ANI
वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 4000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।
Image Credit : X
इसी के साथ वह रोहित शर्मा और विराट कोहली की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए।
Image Credit : instagram
दरअसल, बाबर से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 4000 रन बनाए।
Image Credit : BCCI
बता दें कि, बाबर आजम की लगभग 2.5 महीने बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई। उन्हें आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (07-11 अक्तूबर) में खेलते देखा गया था। इस दौरान वह सिर्फ 35 रन बना पाए थे। इसके बाद उन्हें अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया था।
Image Credit : X
इस मुकाबले की पहली पारी में बाबर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने सिर्फ चार रन बनाए और पवेलियन लौट गए।
Image Credit : X
MCG में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ