IND vs AUS: अक्षर ने इस कैच से लूट ली महफिल, पलट दिया मैच, देखें वीडियो

अमर उजाला

Tue, 25 June 2024

Image Credit : BCCI/ICC
टी20 विश्व कप 2024 में सोमवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया
Image Credit : BCCI/ICC

इस मैच में 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 87 रन बना लिए थे। मार्श को दो जीवनदान मिल चुका था

Image Credit : BCCI/ICC

ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह ने मार्श को कैच आउट करने के दो आसान मौके गंवा दिए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पारी के नौवें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को खुश कर दिया

Image Credit : BCCI/ICC

दरअसल, नौवें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर मार्श ने बड़ा शॉट लगाया। इस शॉट में गजब की ताकत थी और लगा कि गेंद छक्के के लिए जाएगी

Image Credit : BCCI/ICC

हालांकि, उस छक्के और मार्श के बीच अक्षर पटेल आ गए। अक्षर ने हवा में डाइव मारते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका

Image Credit : BCCI/ICC

गेंद अक्षर के हाथ से जा चिपकी और मार्श कैच आउट हो गए। इस कैच का वीडियो भी सामने आया है। इस कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया

Image Credit : BCCI/ICC

यहीं से मैच पलट गया और भारतीय टीम ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनाई और 24 रन से जीत हासिल की

Image Credit : BCCI/ICC

This browser does not support the video element.

भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट पर 181 रन बना सकी।

Video Credit : BCCI/ICC

टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

ICC/T20 World Cup
Read Now