अमर उजाला
Tue, 25 June 2024
इस मैच में 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 87 रन बना लिए थे। मार्श को दो जीवनदान मिल चुका था
ऋषभ पंत और अर्शदीप सिंह ने मार्श को कैच आउट करने के दो आसान मौके गंवा दिए थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई पारी के नौवें ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को खुश कर दिया
दरअसल, नौवें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर मार्श ने बड़ा शॉट लगाया। इस शॉट में गजब की ताकत थी और लगा कि गेंद छक्के के लिए जाएगी
हालांकि, उस छक्के और मार्श के बीच अक्षर पटेल आ गए। अक्षर ने हवा में डाइव मारते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका
गेंद अक्षर के हाथ से जा चिपकी और मार्श कैच आउट हो गए। इस कैच का वीडियो भी सामने आया है। इस कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया
यहीं से मैच पलट गया और भारतीय टीम ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनाई और 24 रन से जीत हासिल की
This browser does not support the video element.
भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट पर 181 रन बना सकी।
टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा