अमर उजाला
Sat, 30 November 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से होने वाले एडिलेड टेस्ट से पहले अभ्यास मुकाबला खेला जा रहा है
भारत और ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के बीच दो दिवसीय अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया और टॉस भी नहीं हो सका
अब दोनों टीमें अभ्यास मैच के दूसरे दिन 50-50 ओवर खेलेंगी और पिंक बॉल टेस्ट से पहले अपनी तैयारियों को परखेंगी
अभ्यास मैच के बीच ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत और पीएम एकादश के खिलाड़ियों से मुलाकात की और दोनों टीमों के साथ तस्वीरें खिंचवाई
प्रधानमंत्री अल्बानीज ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है जिसमें वह दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ बैठे हैं। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद हैं
अल्बानीज ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अलग से तस्वीर खिंचवाई जिसमें वह इस पूर्व कप्तान के साथ चर्चा करते नजर आ रहे हैं
शादी के बंधन में बंधे लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान, खुद साझा की तस्वीरें