अमर उजाला
Thu, 2 November 2023
अपने खानपान को लेकर काफी सजग ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस विश्व कप के दौरान पूरे भारत में अपना निजी खानसामा लेकर यात्रा कर रहे हैं ताकि उन्हें ‘लो कार्ब डाइट’(कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना) मिल सके
34 वर्ष के स्टोइनिस कीटोजेनिक ( फैट ज्यादा , कार्ब कम) डाइट पर है जिसमें प्रोटीन के साथ बेक किया हुआ ओट्स शामिल है
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंच खाना बनाने में माहिर मुंबई में जन्मे कोच वेल्टन सालडाना विश्वकप में स्टोइनिस के साथ यात्रा कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम के किचन में उनके लिए खास खाना बनाते हैं
वैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास अपना रसोइया भी है लेकिन स्टोइनिस ने अपना निजी शेफ रखा है। रिपोर्ट में कहा गया ,‘ गार्लिक नान वह नहीं खाते। ग्लूटन फ्री बनाना ब्रेड और भुनी हुई गोभी का भर्ता खाते हैं। भुना हुआ बटर चिकन भी उन्हें पसंद है। ’
स्टोइनिस इस साल आईपीएल के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल की सलाह पर सालडाना से मिले थे जो शिकागो और न्यूयॉर्क में कई बड़े रेस्त्रां में काम कर चुके हैं
'बैजबॉल' को कोलिंस शब्दकोष में जगह मिली