खुद का रसोइया लेकर यात्रा कर रहा यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

अमर उजाला

Thu, 2 November 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

अपने खानपान को लेकर काफी सजग ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस विश्व कप के दौरान पूरे भारत में अपना निजी खानसामा लेकर यात्रा कर रहे हैं ताकि उन्हें ‘लो कार्ब डाइट’(कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना) मिल सके

Image Credit : सोशल मीडिया

34 वर्ष के स्टोइनिस कीटोजेनिक ( फैट ज्यादा , कार्ब कम) डाइट पर है जिसमें प्रोटीन के साथ बेक किया हुआ ओट्स शामिल है

Image Credit : सोशल मीडिया

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार फ्रेंच खाना बनाने में माहिर मुंबई में जन्मे कोच वेल्टन सालडाना विश्वकप में स्टोइनिस के साथ यात्रा कर रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम के किचन में उनके लिए खास खाना बनाते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
स्टोइनिस ने वेबसाइट के पॉडकास्ट पर कहा, ‘भारत के कई खिलाड़ी ऐसा करते हैं और मुझे वहीं से यह आइडिया मिला। मैं अपने खानपान को लेकर काफी अनुशासित हूं।’
Image Credit : सोशल मीडिया

वैसे ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास अपना रसोइया भी है लेकिन स्टोइनिस ने अपना निजी शेफ रखा है। रिपोर्ट में कहा गया ,‘ गार्लिक नान वह नहीं खाते। ग्लूटन फ्री बनाना ब्रेड और भुनी हुई गोभी का भर्ता खाते हैं। भुना हुआ बटर चिकन भी उन्हें पसंद है। ’

Image Credit : social media

स्टोइनिस इस साल आईपीएल के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल की सलाह पर सालडाना से मिले थे जो शिकागो और न्यूयॉर्क में कई बड़े रेस्त्रां में काम कर चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

'बैजबॉल' को कोलिंस शब्दकोष में जगह मिली

सोशल मीडिया
Read Now