अमर उजाला
Sat, 18 November 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा
हालांकि, इस मुकाबले से पहले मिचेल मार्श ने बड़बोलापन दिखाया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जिसने भारतीय फैंस को नाराज कर दिया है
मार्श ने कहा- फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो विकेट 450 रन बनाएगी। जवाब में भारतीय टीम 65 रन पर ऑलआउट हो जाएगी
मार्श के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। मार्श का ये अतिआत्मविश्वास और बड़बोलापन किसी को रास नहीं आ रहा है
अब तक कोई भी टीम इस विश्व कप में भारत को 100 रन के अंदर नहीं समेट सका है
भारत ने जरूर दो टीम (श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका) को 100 रन के अंदर ऑलआउट किया है
फाइनल में भारत को इन 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से खतरा