ऑस्ट्रेलिया को झटका, ये स्टार ऑलराउंडर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

अमर उजाला

Mon, 14 October 2024

Image Credit : PTI/IPL/CA

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

Image Credit : PTI/IPL/CA

यह 25 वर्षीय खिलाड़ी अपनी पीठ का ऑपरेशन करवाएगा जिससे उबरने में उन्हें छह महीने का समय लग जाएगा। पिछले महीने ब्रिटेन का दौरे में उन्हें इसका पता चला।

Image Credit : PTI/IPL/CA

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को जारी बयान में कहा, 'तेज गेंदबाजों की रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेस फ्रैक्चर होना आम बात है लेकिन कैमरन के फ्रैक्चर के पास वाले भाग में कुछ दिक्कत है जिसे चोट का कारण माना जा सकता है।'

Image Credit : PTI/IPL/CA

ग्रीन का छह महीने तक बाहर रहने का मतलब है कि वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ही नहीं, फरवरी में श्रीलंका के दौरे और चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना भी संदिग्ध है।

Image Credit : PTI/IPL/CA

जसप्रीत बुमराह, जेम्स पैटिंसन, जेसन बेहरेनडोर्फ और बेन ड्वारशुइस जैसे तेज गेंदबाज भी इस तरह का ऑपरेशन करवा चुके हैं और ग्रीन ने भी यही विकल्प चुना।

Image Credit : PTI

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, 'चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि ग्रीन को ऑपरेशन करने से फायदा मिलेगा। इससे पहले कई तेज गेंदबाजों का इस तरह का ऑपरेशन सफल रहा है। इससे उबरने में लगभग छह महीने का समय लगेगा।'

Image Credit : PTI/IPL/CA

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। ग्रीन के बाहर होने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना होगा।

Image Credit : Twitter

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के इस साल के शुरू में संन्यास लेने के बाद ग्रीन की टेस्ट टीम में वापसी हुई थी। इस कारण स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत करनी पड़ी थी।

Image Credit : Twitter

स्मिथ सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल नहीं रहे थे और भारत के खिलाफ उन्हें फिर से अपने पसंदीदा चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है।

Image Credit : Twitter

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे स्टीव स्मिथ

Twitter
Read Now