रिकी पोंटिंग की नजरों में ये 4 क्रिकेटर्स बन सकते हैं भारत के फ्यूचर स्टार्स

अमर उजाला

Fri, 14 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही शतक लगाकर तहलका मचा दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और महान कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में यशस्वी जायसवाल की तारीफ की है

Image Credit : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने साथ ही चार भारतीय युवा क्रिकेटर्स का नाम लिया जो आगे चलकर टीम इंडिया के लिए स्टार बन सकते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने कहा- यशस्वी के लिए आईपीएल स्पेशल था, उनके एक फ्लिक शॉट ने रातोंरात उन्हें सुपरस्टार बना दिया, सब जानते हैं कि वह कितने टैलेंटेड हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने कहा कि कुछ अन्य अनकैप्ड प्लेयर्स यशस्वी से प्रेरणा ले सकते हैं और टेस्ट लेवल पर मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने ऋतुराज गायकवाड़ की भी तारीफ की, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र का यह बल्लेबाज बड़ी पारियां खेल सकता है

Image Credit : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने कहा- मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि ऋतुराज बिल्कुल यशस्वी जैसे हैं। वह एक शानदार टेस्ट मैच प्लेयर बन सकते हैं

Image Credit : IPL/BCCI
पोंटिंग ने कहा- अगले कुछ वर्षों में ऋतुराज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए दिख सकते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल में सरफराज खान के साथ भी काम किया था। पूर्व कप्तान को लगता है कि सरफराज को नहीं चुनना गलती थी

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा- सरफराज फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 80 से ऊपर की औसत रखते हैं, ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा, लेकिन पता नहीं क्यों उनके ऊपर बाकी खिलाड़ियों को तरजीह दी जा रही है

Image Credit : IPL

पोंटिंग को लगता है कि पृथ्वी शॉ भी भारत के लिए चमक सकते हैं, लेकिन कमबैक के लिए उन्हें जमकर तैयारी करनी होगी

Image Credit : IPL/BCCI

पृथ्वी ने 2018 में भारत के लिए डेब्यू किया था, लेकिन 2021 के बाद से वह खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पोंटिंग ने कहा- टैलेंट को लेकर कहूं तो पृथ्वी में मुझे कोई कमी नहीं दिखती है। कुछ साल पहले तक वह गजब फॉर्म में थे, लेकिन अब उन्हें अपनी वापसी को गंभीरता से लेनी चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया

सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में आइसक्रीम ढूंढ सकते हैं

iStock
Read Now