अमर उजाला
Thu, 31 August 2023
ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका 111 रन से हरा दिया
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
ऑस्ट्रेलिया के लिए नए कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड ने विस्फोटक पारियां खेलीं
मिचेल मार्श ने 49 गेंद पर नाबाद 92 रन बनाए, इस दौरान 13 चौके और दो छक्के लगाए
टिम डेविड ने 28 गेंद पर ही 64 रन बना डाले, उन्होंने अपनी पारी में सात चौके चार छक्के लगाए
ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 226 रन बनाए, दक्षिण अफ्रीका को 227 रन का लक्ष्य मिला
दक्षिण अफ्रीका की टीम जवाब में 15.3 ओवर में 115 रन पर ऑलआउट हो गई
दक्षिण अफ्रीका के लिए रीजा हैंड्रिक्स ने 43 गेंद पर 56, रसी वान डर डुसेन ने 11 गेंद पर 21 और मार्को यानसेन ने 14 गेंद पर 20 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर सांगा ने चार और मार्कस स्टोइनिस ने तीन विकेट झटके, स्पेंसर जॉनसन को दो विकेट मिले
भारत के इन गांवों में नहीं मनाया जाता है रक्षा बंधन, जानिए क्या है वजह