अमर उजाला
Mon, 18 November 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाना है
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं और उनकी पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है
रोहित दूसरे बच्चे के जन्म के कारण अब तक भारत में ही हैं और भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि बच्चे का जन्म हो जाने के कारण रोहित पहले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन खबरों के अनुसार, भारतीय कप्तान सीधे दूसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने रोहित के इस सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाने के फैसले का समर्थन किया है
हेड ने कहा, मैं रोहित के फैसले का शत प्रतिशत समर्थन करता हूं। ऐसी स्थिति में मैं भी यही करता। हम क्रिकेटर के तौर पर बहुत सी चीजों का त्याग करते हैं। हम महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में जीवन जीते हैं लेकिन हम अपने निजी जीवन में महत्वपूर्ण लम्हें खो देते हैं। आपको वह समय वापस नहीं मिलता। उम्मीद है कि वह इस सीरीज में किसी चरण में वह वापसी करेंगे
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। भारत को पहले मैच में रोहित के अलावा शुभमन गिल की सेवाएं भी नहीं मिल सकेंगी जो चोटिल होने के कारण शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं
तस्वीर में रखी है कार, क्या आप 10 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?