अमर उजाला
Thu, 2 March 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है
भारत ने अपनी पहली पारी में 109 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 156 रन बनाए थे
दूसरे दिन शुरुआती एक घंटे में भारत ऑस्ट्रेलिया का कोई विकेट नहीं ले पाई, तब पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन क्रीज पर थे
इसके बाद आधे घंटे के अंदर भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी समाप्त कर दी, दूसरे दिन उमेश-अश्विन ने 3-3 विकेट लिए
10 बजकर 40 मिनट पर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका लगा था। इसके बाद 11 बजकर सात मिनट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम सिमट गई
भारत ने छह ओवर के अंदर और 11 रन बनाने में ऑस्ट्रेलिया के बाकी बचे छह विकेट गिरा दिए
This browser does not support the video element.
71वें ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया
77वें ओवर की तीसरी गेंद पर 197 रन पर ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी सिमट गई
This browser does not support the video element.
उमेश ने कैमरन ग्रीन (21) को एल्बीडब्ल्यू किया। इसके मिचेल स्टार्क और टॉड मर्फी (0) को क्लीन बोल्ड किया
हैंड्सकॉम्ब (19) के अलावा अश्विन ने एलेक्स कैरी (3) को आउट किया। फिर नाथन लियोन (5) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी को 197 रन पर समेट दिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 88 रन की बढ़त हासिल की, इससे पहले रवींद्र जडेजा ने बुधवार को चार विकेट झटके थे
सिल्वर ड्रेस में नताशा ने दिखाए जलवे, हार्दिक ने लुटाया प्यार