अमर उजाला
Tue, 26 December 2023
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ICC के विरोध में कुछ न कुछ करते ही जा रहे हैं
यह बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में बाजू पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरा था, जिसके बाद ICC ने उन्हें फटकार लगाई थी
काली पट्टी बांधने से आईसीसी को दिक्कत नहीं थी। दिक्कत इस बात से थी कि उन्होंने पहले कोई जानकारी आईसीसी क्यों नहीं दी थी। अब इस बल्लेबाज ने दूसरे टेस्ट मैच में कुछ नया ही काम कर दिया
उनके जूते पर 'आयशा' और 'आयला' लिखा हुआ था. ये दोनों उस्मान ख्वाजा की बेटियां हैं. क्रिकेट डॉट कॉम डोर एयू ने नाम लिखे जूते की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है
इससे पहले वह 13 दिसंबर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह जब उतरे तो उनके जूतों पर ‘ऑल लाइव्स आर इक्वल’ और ‘फ्रीडम इज ह्यूमन राइट’ लिखा था
ICC ने उन्हें ऐसा कुछ लिखे हुए जूते पहनकर मैदान में उतरने से मना कर दिया था. इसके विरोध में उस्मान मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर उतरे
दूसरे टेस्ट मैच से पहले उस्मान ख्वाजा ने ICC से अनुरोध किया था कि वह इस मैच में बल्ले और जूतों पर कबूतर का स्टिकर लगाकर खेलेंगे। उनकी इस मांग को ICC ने खारिज कर दिया
इस पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल होल्डिंग का भी गुस्सा फूटा था. उन्होंने ICC के इस रवैये को पाखंड बताया था
सिर्फ 10% लोग ही तस्वीर में खोज सकते हैं एक कार