अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
भारत और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सोमवार को पिता बन गए हैं। पत्नी आथिया ने लड़की को जन्म दिया है
इसकी जानकारी राहुल और आथिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। राहुल लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं
केएल राहुल और आथिया ने नवंबर 2024 में जानकारी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने एक संयुक्त पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी दी थी। राहुल और आथिया चार साल तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे और 2023 में इन दोनों की शादी हुई थी
राहुल पहली बार दिल्ली टीम में शामिल हुए हैं, लेकिन वह टीम के पहले ही मैच में नहीं खेल पाए। राहुल निजी कारणों का हवाला देकर घर लौट गए थे जिस कारण वह इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाए
राहुल ने शनिवार शाम तक टीम के साथ अभ्यास किया था, लेकिन वह रविवार को टीम छोड़कर घर लौटे थे
पिछले सीजन तक राहुल लखनऊ की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार वह दिल्ली की जर्सी में उतरेंगे। हालांकि, उन्हें दिल्ली की जर्सी में देखने में थोड़ा वक्त लगेगा क्योंकि वह विशाखापत्तनम में हो रहे पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं
राहुल किस कारण अचानक घर लौटे इसका पता तो चल गया है, लेकिन अब यह देखना होगा कि वह दोबारा दिल्ली टीम के साथ कब जुड़ते हैं
उल्लू की तरह तेज है नजरें तो तस्वीर में खोज कर दिखाएं एक तितली