विकेट लेने के बाद बल्लेबाज को घूरने लगे 40 साल के 'मिश्रा जी', फिर...

अमर उजाला

Sat, 13 May 2023

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2023 में शनिवार को हैदराबाद और लखनऊ के बीच मुकाबला खेला गया, इस मैच में LSG ने सात विकेट से जीत हासिल की

Image Credit : IPL/BCCI

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी, अभिषेक शर्मा सात रन बना सके थे, इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी ने अच्छी बल्लेबाजी की

Image Credit : IPL/BCCI

त्रिपाठी के 20 रन बनाकर आउट होने के बाद अनमोलप्रीत ने मार्करम के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन नौवें ओवर में अमित मिश्रा ने अनमोल का कैच अपनी ही गेंद पर लपका

Image Credit : IPL/BCCI

नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर मिश्रा ने अनमोलप्रीत को कॉट एंड बोल्ड किया, इसके बाद वह काफी गुस्से में दिखे

Image Credit : IPL/BCCI

This browser does not support the video element.

अमित मिश्रा ने कैच लेने के पहले गेंद को हवा में उछालने की कोशिश की, फिर एग्रेशन दिखाने के लिए गेंद को अनमोल की तरफ फेंकने की कोशिश की

Video Credit :

हालांकि, गेंद अमित के नजदीक ही टप्पा खा गई, इसके बाद काफी देर तक अमित मिश्रा ने अनमोल को घूरा, लेकिन हैदराबाद के अनमोल अमित को बिना देखे पवेलियन लौट गए

Image Credit : IPL/BCCI

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए, जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया

Image Credit : IPL/BCCI

अभिषेक शर्मा के ओवर में लगे पांच छक्के, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL/BCCI
Read Now