अमर उजाला
Fri, 13 September 2024
टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पीयूष चावला ने अपनी और रोहित शर्मा की एक अनसुनी कहानी के बारे में बताया है।
पीयूष ने आखिरी बार दिसंबर 2012 में भारत के लिए कोई मैच खेला था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी रोहित के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है
चावला 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसमें रोहित भी थे। साल 2023 में चावला रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेले।
हाल ही में एक इंटरव्यू चावला ने खुलासा किया कि कैसे रोहित मैदान के बाहर भी कप्तान के रूप में सक्रिय रहते हैं।
चावला ने यूट्यूब पर शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया, 'मैंने उनके साथ इतना क्रिकेट खेला है कि हम सहज स्तर पर पहुंच गए हैं। हम मैदान के बाहर भी एकसाथ बैठते हैं।'
एक बार रात में 2:30 बजे रोहित न मुझे मैसेज किया और पूछा, 'क्या तुम जगे हुए हो? फिर उन्होंने कागज पर एक एरिया बनाया और मेरे साथ वॉर्नर को संभावित रूप से आउट करने के बारे में चर्चा की। उस समय भी वह सोच रहे थे कि वह मुझसे सर्वश्रेष्ठ कैसे निकाल सकते हैं।'
चावला ने कहा, 'एक कप्तान होता है और एक लीडर होता है। रोहित कप्तान नहीं हैं, लीडर हैं। चाहे वह 2023 का वनडे विश्व कप हो, या 2024 का टी20 विश्व कप, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वह शानदार था।'
चावला ने कहा, 'वह इस तरह से टोन सेट करते हैं कि उन्होंने अगले बल्लेबाजों के लिए इसे आसान बना दिया। वह एक सच्चे लीडर हैं। वह आपको खुली छूट देते हैं।'
विराट कोहली के पद से हटने के बाद भारत की कप्तानी संभालने वाले रोहित शर्मा ने भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाया। इस जीत के बाद रोहित ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भारत के कप्तान के रूप में सक्रिय रहेंगे।
रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड पांच आईपीएल खिताब जीते। आईपीएल 2024 से पहले MI ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया। यह एक ऐसा कदम जिसकी काफी आलोचना हुई।
भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें