अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
वानखेड़े स्टेडियम में पांचवें टी20 में रिकॉर्डतोड़ शतक लगाने के बाद, अभिषेक शर्मा ने अपने, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच ओपनिंग स्लॉट के लिए प्रतिस्पर्धा को लेकर बयान दिया है
गिल और जायसवाल वनडे और टेस्ट प्रारूप में टीम में शामिल हैं और अभिषेक फिलहाल टी20 में ओपनिंग कर रहे हैं। भारत की अगली टी20 सीरीज में अभी कुछ समय है
हालांकि, अभिषेक से इस बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बेहतरीन जवाब दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अभिषेक ने कहा- मैं बीसीसीआई अवॉर्ड्स समारोह में यशस्वी और गिल से मिला था
अभिषेक ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा- हम तीनों अब भारत के लिए खेल रहे हैं। इससे बेहतर कोई अहसास नहीं है।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड, दर्ज की सबसे बड़ी जीत